आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में मुंबई की टीम ने 99 रनों के बड़े अंतर से आसान सी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की रेस में वापसी भी कर ली। वैसे इस मैच के दौरान बेशक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में ज़ोरदार टक्कर देखने को मिली लेकिन मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में मस्ती करते हुए नजर आए।
इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारत के दो तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज एक दूसरे के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो क्लिप में, बुमराह को सिराज के बालों को लेकर उन्हें छेड़ते हुए देखा जा सकता है। बुमराह असल में मज़ाक में सिराज को बाल कटवाने का सुझाव देते हैं।
इतना ही नहीं, इससे पहले वीडियो की शुरुआत में सिराज भी बुमराह के मज़े लेते हुए कहते हैं, तुझे घर की याद नहीं आई जस्सी। इस क्लिप को मुंबई इंडियंस ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “DSP सिर्फ़ जस्सी भाई पर भरोसा करते हैं।” बता दें कि सिराज को अक्टूबर 2024 में तेलंगाना में मानद डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DSP) नियुक्त किया गया था, जो भारत की 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीत में उनकी अहम भूमिका का सम्मान था।
DSP believes only in Jassi bhai! pic.twitter.com/A0rOa56V3l
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2026