Joe Root ने रचा इतिहास, 149 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने (Image Source: X.Com (Twitter))
England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान जो रूट (Joe Root) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार (20 जून) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रूट ने अपनी पारी में दो रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लिए। 149 साल के टेस्ट इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ने 165 मैच की 302 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।
उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही किया था। जिनके नाम 200 टेस्ट मैच की 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं।