मुंबई इंडियंस ने गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर पर काफी भरोसा जताया है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में MI ने जोफ्रा को चोटिल होने के बावजूद खरीदा था। इस साल (आईपीएल 2023) में भी इंग्लैंड टीम का यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा योगदान नहीं कर सका और सीजन में महज 5 मैच खेलकर चोटिल होने के कारण वापस अपने स्वदेश लौट चुका है। इसी बीच अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस हैरत में रह जाएंगे। यह खबर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की भी टेंशन बढ़ा सकती है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर को सालभर का अनुबंध देने की तैयारी कर रहा है, यानी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी आर्चर को सालभर के लिए साइन करना चाहती है। डेलीमेल डॉट कॉम डॉट यूके के अनुसार अगर जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के साथ हाथ मिला लेते हैं तो ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को आर्चर की सुविधाएं लेने के लिए मुंबई इंडियंस की अनुमति लेनी होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी जोफ्रा आर्चर को 10 करोड़ से ज्यादा रुपये का ऑफर दे सकती है। बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में MI ने जोफ्रा को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछला और वर्तमान सीजन मिलाकर मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के पेसर को कुल 16 करोड़ रुपये दिये, लेकिन इसके बदले में पूरी तरह फिट ना होने के कारण वह सिर्फ 5 मैच ही खेल सके।
As Per Reports, Jofra Archer is set to be offered year-round by Mumbai Indians! #IPL2023 #ECB #England #MumbaiIndians #JofraArcher pic.twitter.com/1aQKMvAC1m
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 11, 2023