Jos Buttler 10,000 ODI & T20I Runs: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (24 सितंबर) को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बटलर ने इस मुकाबले में महज 49 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसी पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम एक खास रिकॉर्ड के साथ दर्ज करा लिया।
दरअसल, जोस बटलर वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने दोनों फॉर्मेट में मिलाकर अब तक 367 मैचों की 326 पारियों में 10,062 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 13 शतक और 60 अर्धशतक दर्ज हैं। इंग्लैंड के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बटलर के बाद ईयोन मोर्गन और जो रूट का नाम शामिल है।