Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड (SL vs ENG) के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
तोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव और एलेक्स हेल्स का बड़ा रिकॉर्ड: 35 साल के जोस बटलर (151 मैचों में 174 छक्के) श्रीलंका के सामने अपनी इनिंग में दो छक्के लगाते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 176 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ T20I में सूर्यकुमार यादव (108 मैचों में 175 छक्के) को पछाड़कर तीसरे सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत के रोहित शर्मा (159 मैचों में 205 छक्के) और दूसरे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम (97 मैचों में 193 छक्के) मौजूद हैं।
इसके अलावा जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ 4 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 596 छक्के पूरे करेंगे और एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़कर T20 फॉर्मेट में पांचवें सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।