सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पत्रकार एक बच्चे से पांच स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पूछता है तो बच्चा महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ कई ऐसे नाम लेता है जिनको सुनकर आप लोटपोट हो जाएंगे।
ये वायरल वीडियो झारखंड के पलामू का है जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे अपने हाथों में भारत का झंडा लिए हुए झुंड में खड़े हुए हैं। वीडियो में एक पत्रकार भी है जो कहता है कि ये देखिए ये जो बच्चा है ये आठवीं में पढ़ता है और इसके हाथ में भारत का झंडा है। तो चलिए इससे हम भारत के 5 स्वतंत्रता सेनानियों का नाम पूछते हैं।
इस सवाल के जवाब में बच्चा कहता है कि पहला स्वतंत्रता सेनानी अक्षय कुमार है। फिर वो दूसरा नाम लेते हुए कहता है कि महेंद्र सिंह धोनी भी स्वतंत्रता सेनानी हैं क्योंकि उन्होंने झारखंड का नाम रौशन किया है। बच्चे की नॉलेज देखकर पत्रकार भी भौंचक्का रह जाता है और कहता है कि आप इस बच्चे के जवाब सुनकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत की शिक्षा व्यवस्था कैसी है।
भारत के 5 स्वतंत्रता सेनानी अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी, सनी देओल, निरहुआ और खेसारीलाल यादव…
— Ashraf Hussain (@AshrafFem) August 17, 2022
वीडियो: भौकाल टीवी pic.twitter.com/EHaSESFywt