Kagiso Rabada Record: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ऑस्ट्रेलिया के सामने गकेबरहा टेस्ट (SA vs AUS 2nd Test) में बेहद शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं। वो चौथे दिन के खेल के अंत तक चार विकेट ले चुके हैं। उन्होंने ये विकेट लेकर डेल स्टेन (Dale Steyn) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है और इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों से अपना नाम दर्ज करा लिया है।
कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 12 ओवर गेंदबाज़ी की और 33 रन देकर 2 विकेट झटके। ऐसा करके अब वो साउथ अफ्रीका की धरती पर सबसे कम गेंदों पर 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 7017 गेंदों पर ये कारनामा किया है। उनसे पहले ये महारिकॉर्ड महान डेल स्टेन के नाम दर्ज था, जिन्होंने साउथ अफ्रीका की ज़मीन पर 7751 गेंदों पर 200 टेस्ट चटकाए थे।
कगिसो रबाडा बनाम डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका में सबसे कम गेंदों पर 200 टेस्ट विकेट)
- कगिसो रबाडा - 7017 गेंदों पर 200 विकेट
- डेल स्टेन - 7751 गेंदों पर 200 विकेट