Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kamindu Mendis ने तोड़ा Joe Root का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले में सेंचुरी ठोक किया ये कारनामा

कामिन्दु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक ठोककर जो रूट को पछाड़ा है। वो साल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement
Kamindu Mendis ने तोड़ा Joe Root का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले में सेंचुरी ठोक किया ये कारनाम
Kamindu Mendis ने तोड़ा Joe Root का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले में सेंचुरी ठोक किया ये कारनाम (Kamindu Mendis)
Nishant Rawat
By Nishant Rawat
Sep 27, 2024 • 01:53 PM

श्रीलंका और न्यूजीलैंड (SL vs NZ 2nd Test) के बीच गाले क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने शानदार शतक ठोककर इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Nishant Rawat
By Nishant Rawat
September 27, 2024 • 01:53 PM

दरअसल, मेंडिस न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ने के बाद साल 2024 में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए। मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 147 बॉल का सामना करके अपनी सेंचुरी पूरी की जो कि साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में उनके बैट से निकली पांचवी सेंचुरी है। वहीं रूट ने साल 2024 में अब तक 4 सेंचुरी बनाई है। इस लिस्ट में ओली पोप, शुभमन गिल, और केन विलियमसन भी तीन-तीन शतक बनाकर टॉप-5 में मौजूद हैं।

Trending

गौरतलब है कि इससे पहले कामिन्दु मेंडिस के टेस्ट करियर का आठवां पचास प्लस स्कोर देखने को मिला था जिसके बाद वो टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए थे, जिन्होंने डेब्यू के बाद लगातार आठ मैच में आठ पचास प्लस स्कोर बनाए।

बात करें अगर गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक यहां मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 135 ओवर का सामना करके 5 विकेट के नुकसान पर 445 रन ठोक दिये हैं। श्रीलंका के लिए कामिन्दु मेंडिस (113) और कुसल मेंडिस (19) की जोड़ी बैटिंग कर रही है। ग्लेन फिलिप्स ने टीम के लिए 3 विकेट चटकाए हैं। वहीं कप्तान टिम साउदी ने एक विकेट अपने नाम किया है।

टीमें

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), मिलन प्रियनाथ रथनायके, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, असिथा फर्नांडो।

Advertisement

Advertisement