टीम इंडिया के गेंदबाज Karn Sharma ने अचानक की संन्यास की घोषणा, IPL में सबसे पहले पूरी की थी अनोखी ह (Image Source: AFP)
भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा (Karn Sharma) ने इंटरनेशनल क्रिकेट औऱ भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कर्ण ने भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे औऱ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। रेलवे के क्रिकेटर ने शनिवार रात कानपुर सुपरस्टार्ज और मेरठ मावेरिक्स के बीच यूपी टी-20 लीग मैच के बाद यह घोषणा की और 25 अगस्त को लखनऊ लेग में अपनी टीम के आखिरी मैच के बाद संन्यास ले लेंगे।
38 साल के कर्ण ने घोषणा करते हुए कहा, "अब मैं रिटायर होना चाहता हूँ... मैं अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस सफ़र में मेरा साथ दिया।
"इसके बाद, मैं कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी दूसरी ज़िम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।"