Kavya Maran Reaction: IPL 2025 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स(DC) के ऑलराउंडर विप्राज निगम(Vipraj Nigam) रनआउट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन फैंस की नजरें काव्या मारन(Kavya Maran) के मजेदार रिएक्शन पर टिक गईं। जैसे ही निगम का विकेट गिरा, सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) की मालकिन काव्या ने कैमरे के सामने बेहद एनिमेटेड अंदाज़ में रिएक्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को चल रहे SRH बनाम DC मुकाबले में एक मजेदार पल देखने को मिला, जब 13वें ओवर में दिल्ली के ऑलराउंडर विप्राज निगम रनआउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स के साथ एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों के बीच तालमेल की गड़बड़ी ने निगम की पारी को 18 रन पर खत्म कर दिया।
स्टब्स ने गेंद को लेग साइड की तरफ खेलते हुए दो रन के लिए बुलाया, लेकिन विप्राज भ्रम में पड़ गए और रन लेने में देरी कर दी। नतीजा—दोनों बल्लेबाज़ एक ही एंड पर पहुंच गए और निगम को आउट होकर लौटना पड़ा। जैसे ही निगम आउट हुए, कैमरा सीधे जाकर SRH की ओनर काव्या मारन पर रुका, जिन्होंने हाथ से इशारा करते हुए ज़ोरदार रिएक्शन दिया। काव्या का यह रिएक्शन कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।