India vs Afghanistan Test, Day 1: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में शनिवार (6 जून) से खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाया। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए।
Stumps on Day
BCCI (BCCI) June 6, 2026
Fabulous centuries from Captain Shubman Gill and Vice-captain KL Rahul power TeamIndia's charge
We will resume proceedings tomorrow at 368/3
Scorecard https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/sjVmjH8WLv
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। राहुल को दूसरे छोर से साई सुदर्शन का शानदार साथ मिला। युवा बल्लेबाज ने शुरुआत से ही सकारात्मक अंदाज अपनाया और 104 गेंदों में 81 रन की बेहतरीन पारी खेली और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।
इस मजबूत नींव का कप्तान शुभमन गिल ने पूरा फायदा उठाया। गिल ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया और दिन का खेल समाप्त होने तक 143 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद लौटे।