IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शनिवार (16 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में धमादेकार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपना 100वां आईपीएल मुकाबला खेल रहे राहुल ने 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है। अपनी इस पारी में राहुल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
100वें आईपीएल मैच में शतक जड़ने वाले राहुल पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इस टूर्नामेंट में 100वें मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम था। डु प्लेसिस 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली थी।
KL Rahul
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 16, 2022
.
.#Cricket #IPL #IPL2022 #MIvLSG #KLRahul pic.twitter.com/rRRdyhAK4Z