Rishabh Pant girlfriend Isha Negi: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में खिलाड़ियों से ज्यादा सुर्खियां एक लड़की ने बटोर ली है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी हैं। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के साथ ईशा नेगी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम और ऋषभ पंत को चीयर करते हुए देखा गया।
पूरे मैच के दौरान कैमरामैन का फोकस ईशा नेगी पर ही रहा और कई बार ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड कैमरे में कैद हुईं। केकेआर का विकेट गिरने पर साक्षी पंत और ईशा नेगी को झूमते हुए भी देखा गया था। ईशा नेगी की तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस के मन में ईशा से जुड़ी सारी डिटेल भी जानने की इच्छा है।
Pant's sister Sakshi Pant and his girlfriend Isha Negi both at the stadium today for the #DCvKKR match pic.twitter.com/H0VtjUWw6b
— Ketan (@ketanbangerking) April 28, 2022
ईशा नेगी बिजनेस करती हैं और एक इंटीरियर डेकोर डिजाइनर भी हैं। ईशा जीसस एंड मैरी कॉलेज की एल्युमिनाई हैं और टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो एमिटी यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई कर चुकी हैं। ईशा नेगी की दिलचस्पी साहित्य और फिलॉसफी में है। वहीं ईशा नेगी इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। फिलहाल उनके 1 लाख 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं।