IPL 2026: एलन-रघुवंशी के दम पर KKR ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से दी मात, गिल औऱ बटलर की पारियां गई बे (Image Source: X.com/Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: फिन एलन (Finn Allen) और अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) की तूफानी पारियों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार (16 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 29 रन से हरा दिया। 12 मैच में केकेआर की पांचवीं जीत है और टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर की टीम ने 2 विकेट नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। टॉप स्कोरर रहे एलन ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 10 छक्के जड़े, वहीं रघुवंशी ने 44 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत नाबाद 82 रन बनाए।
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए कैरूमन ग्रीन ने भी तूफानी अर्धशतक जड़ा और 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के जड़कर नाबाद 52 रन बनाए।