LSG vs MI, IPL 2023 Eliminator: मुंबई इंडियंस की दुनिया हिला सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, चेपॉक में मचा सक (Image Source: Google)
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (24 मई) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में इन दोनों ही टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें हर बार सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे LSG के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो अपने दम मुंबई इंडियंस को चेपॉक स्टेडियम में बड़ा झटका देकर टूर्नामेंट से एलिमिनेट कर सकते हैं।
क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya)
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। दरअसल, क्रुणाल चेपॉक के मैदान पर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही एमआई को झटके दे सकते हैं। आईपीएल 2023 में पांड्या ने अब तक 180 रन और 9 विकेट झटके हैं।