आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। सिर्फ दो विकेट लेते ही वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशल में भारत के स्पिन किंग बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नाम दर्ज है, लेकिन कुलदीप तेजी से उन्हें पीछे छोड़ने को तैयार हैं।
भारत और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप ए मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां कुलदीप यादव के पास बड़ा इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। फिलहाल कुलदीप ने 54 टी20 इंटरनेशल मुकाबलों में 95 विकेट झटके हैं। अगर वह इस मैच में दो विकेट लेने में सफल रहते हैं तो वह युजवेंद्र चहल के 96 विकेटों को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल टी20 स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे।
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
- युजवेंद्र चहल – 80 मैच – 96 विकेट
- कुलदीप यादव – 54 मैच – 95 विकेट
- अक्षर पटेल – 90 मैच – 92 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन – 65 मैच – 72 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती – 39 मैच – 65 विकेट