IPL 2026: CSK का बड़ा फैसला, Khaleel Ahmed की जगह 2 विकेट लेने वाला गेंदबाज टीम में शामिल (Image Source: X.com/Twitter)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बाएं हाथ के तेज गेंदाज खलील अहमद(Khaleel Ahmed) की जगह आईपीएल 2026 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए कुलदीप यादव (Kuldip Yadav) को टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने शुक्रवार (15 मई) इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।
कुलदीप 30 लाख रुपये में चेन्नई की टीम के साथ जुड़े हैं। मध्यम गति के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए तीन मैच खेले, जिसमें 2 विकेट लिए।
बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ खलील अपने दाएं क्वाड्रिसेप्स में ग्रेड 2 टियर के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हुए । उन्हें यह चोट 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई के मैच के दौरान लगी थी। स्कैन के बाद साफ हुआ कि वह 10 से 12 हफ्तों के लिए बाहर होंगे।