PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 202 गेंदों का सामना करते हुए 119 रन बनाए। उनकी इस पारी ने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।
पिछले महीने ही धनंजय डी सिल्वा की जगह श्रीलंका की टेस्ट टीम के पूर्णकालिक कप्तान बने मेंडिस के लिए यह शतक बेहद खास रहा। श्रीलंका की टीम एक समय 155 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद कुसल मेंडिस ने धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 370 गेंदों में 249 रन की शानदार साझेदारी की। धनंजय ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 246 गेंदों में 167 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की इस साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाए और पाकिस्तान के पहली पारी के 434 रनों के जवाब में 12 रन की बढ़त भी हासिल की।
टेस्ट कप्तान के डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बने मेंडिस
कुसल मेंडिस का यह शतक रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गया है। वह टेस्ट कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मुकाबले में शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं, दुनिया के कुल 37वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट कप्तानी के डेब्यू मैच में शतक लगाने का कारनामा किया है।