IND vs SL: Kusal Mendis भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच से हो सकते हैं बाहर (Image Source: Google)
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहले मुकाबले से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लग सकता है। श्रीलंका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।
श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुसल मेंडिस अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में गाले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में उनके खेलने की संभावना काफी कम मानी जा रही है।
मेंडिस को यह चोट लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) के दौरान लगी थी। वह कोलंबो कैप्स की ओर से खेल रहे थे। 19 जुलाई को कैंडी रॉयल्स के खिलाफ मैच में रन लेने की कोशिश के दौरान उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट आ गई थी।