Laura Wolvaardt Record: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) एक बेहद ही शानदार बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने बीते मंगलवार, 15 सितंबर को बुलावायो के मैदान पर एक बार फिर ये साबित किया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले (ZIM-W vs SA-W3rd T20) में नाबाद शतकीय पारी खेली और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
लौरा वोलवार्ड ने रचा इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 वर्षीय लौरा बुलावायो के मैदान पर साउथ अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरी थी और उन्होंने जिम्बाब्वे के सामने 62 गेंदों पर 16 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 126 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 203.23 की स्ट्राइक रेट से विपक्षी गेंदबाज़ों की पिटाई की।
खास बात ये है कि लौरा ने अपने इंटरनेशनल करियर की 18वीं सेंचुरी ठोक दी है। इसी के साथ अब वो स्मृति मंधाना की बराबरी करके महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक सेंचुरी बनाने वाली बल्लेबाज़ बन गई हैं। उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 1 सेंचुरी, 128 वनडे की 127 पारियों में 13 सेंचुरी और 107 टी20 की 101 पारियों में 4 सेंचुरी लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया।