इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए महिला टी-20 मैच में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड की तेज गेंदबाज़ लॉरेन बेल अपनी शानदार गेंद से सबका दिल जीत लेती हैं। कैंटरबरी में खेले गए इस मुकाबले में बेल ने नई गेंद से ऐसा कमाल किया कि न्यूजीलैंड की बल्लेबाज़ इसाबेला गेज़ कुछ समझ ही नहीं पाईं।
मैच की शुरुआत में पिच से गेंदबाज़ों को काफी मदद मिल रही थी और लॉरेन बेल ने इसका पूरा फायदा उठाया। वो लगातार स्टंप लाइन पर गेंद डाल रही थीं और बल्लेबाज़ को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दे रही थीं। इसाबेला गेज़ शुरुआत में पूरी तरह दबाव में दिखीं। बेल ने उनके खिलाफ लगातार चार डॉट बॉल फेंकीं और फिर एक शानदार इनस्विंगर डालकर बल्लेबाज़ को क्लीन बोल्ड कर दिया।
गेंद पहले ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई दिखी, लेकिन अचानक अंदर की तरफ मुड़ी और सीधे मिडिल स्टंप उखाड़ गई। गेज़ के पास रिएक्ट करने का भी समय नहीं था। विकेट गिरते ही लॉरेन बेल का रिएक्शन देखने लायक था। वो खुशी से उछलने लगीं और खुद के लिए तालियां बजाती नजर आईं। उनका ये सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे मैच का बेस्ट मोमेंट बता रहे हैं।
LAUREN BELL!
— England Cricket (@englandcricket) May 23, 2026
What a start pic.twitter.com/13xgnjfPhC