न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) मंगलवार (17 फरवरी) को कनाडा के खिलाफ होने वाले न्यूजीलैंड के आखिरी ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार (15 फरवरी) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते रविवार को वापस न्यूजीलैंड रवाना होंगे। हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनकी जगह किसी खिलाड़ी को नहीं चुना है क्योंकि फर्ग्यूसन सुपर 8 राउंड के लिए वापस टीम में वापसी करेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
हेड कोच रॉब वाल्टर ने फर्ग्यूसन की छुट्टी का सपोर्ट किया औऱ कहा, “लॉकी और एम्मा के लिए यह बेहद खास और उत्साहजनक समय है, और हमें खुशी है कि वह इस विशेष अवसर पर घर पर रहेंगे। फिलहाल हम लॉकी की जगह टीम में किसी को शामिल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि प्लान है कि वह टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज के लिए वापस लौटेंगे। लेकिन हमारे साथ यात्रा कर रहे रिजर्व खिलाड़ी बेन सियर्स और कोल मैककॉनची जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल किए जाने के लिए तैयार हैं।”
An exciting time for the Ferguson whānau
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 15, 2026
Full story | https://t.co/eKUglas9Xs
= ICC/Getty #T20WorldCup pic.twitter.com/CqKoG64m2a