लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) के 18वें मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) आखिरी ओवर में टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी टीम कंडी रॉयल्स को जीत के लिए अंतिम छह गेंदों में 22 रन चाहिए थे, लेकिन श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरा ओवर मेडन डाल दिया।
यह मुकाबला गुरुवार (30 जुलाई) को जाफना किंग्स और कंडी रॉयल्स के बीच पल्लेकेले में खेला गया। कंडी के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जाफना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कामिल मिशारा ने 26 गेंदों में 49 रन, चमिंदु विक्रमसिंघे ने 15 गेंदों में 43 रन और अविष्का फर्नांडो ने 22 गेंदों में 36 रन की अहम पारियां खेलीं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कंडी रॉयल्स की शुरुआत ठीक ठाक ही रही। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज पवन दे सिल्वा ने 21 गेंदों में 48 और लाहिरू इगलागामगे ने 15 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके बाद मध्य ओवरों में शाहीन अफरीदी (24 रन 14 गेंद) और वानिंदु हसरंगा (24 रन 12 गेंद) ने भी कुछ रन जोड़कर टीम को मैच में बनाए रखा।