IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 के इस अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने 197 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जोश इंगलिस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने तेज रन जोड़ते हुए फिनिशिंग पारी खेली।
आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला शनिवार (23 मई) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को शुरुआत झटके जल्दी लगे। अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि सलामी बल्लेबाज जोश इंगलिस ने एक छोर संभालकर टीम की रन गति बनाए रखी।