ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (Lucknow Super Giants) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। आलम ये है कि वो टूर्नामेंट में अपने शुरुआती छह मुकाबलों में से सिर्फ दो जीत पाए हैं और पॉइंट्स टेबल पर नवें पायदान पर हैं।
आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। तो आइए इस मुकाबले के शुरू होने से पहले हम आपको बताते हैं LSG के उन तीन सुपरस्टार खिलाड़ियों के नाम जो कि पिछले सीजन तक चैंपियन की तरफ परफॉर्मेंस दे रहे थे, लेकिन मौजूदा सीजन में टीम के लिए सिर्फ मुसीबत बन गए हैं।
निकोलस पूरन (Nicholas Pooran): हमारी लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ निकोलस पूरन का है जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरे 21 करोड़ में रिटेन किया। वैसे तो पूरन टी20 के माहिर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, लेकिन IPL 2026 में तो वो एक-एक रन के लिए तरस गए हैं। उन्होंने LSG के शुरुआती 6 मुकाबलों में 8.50 की औसत और 79.68 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 51 रन जोड़े हैं।