इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 68वां मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि लखनऊ में मौसम कैसा रहने वाला है।
AccuWeather के अनुसार, लखनऊ में आज के मैच के दौरान बारिश का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शाम के समय 20% ह्यूमिडिटी रहने की उम्मीद है। जाहिर है मौसम विभाग की तरफ से बारिश की संभावना ना के बराबर है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब पंजाब किंग्स ने 254 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले में प्रियांश आर्य (37 गेंदों पर 93 रन) और कूपर कोनोली (46 गेंदों पर 87 रन) ने अपने बैट से जमकर धमाल मचाया था। ऐसे में एक बार फिर से पंजाब को अपने बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीदें होंगी।