IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 अप्रैल (शुक्रवार) को इकाना स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले LSG फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, टीम के यंग फास्ट बॉलर मयंक यादव पूरी तरह फिट दिख रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला खेलते नज़र आ सकते हैं।
मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। मयंक की मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिस वजह से वो LSG के लिए पिछले दो मुकाबले नहीं खेल पाए। हालांकि अब ये रफ्तार का सौदागर पूरी तरह फिट दिख रहा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मयंग यादव का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नेट्स प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं। मयंक यहां भी तूफानी बॉलिंग करते कैमरे में कैद हुए हैं। ये भी जान लीजिए कि LSG ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'फिर से उड़ चला।' यानी LSG ने इशारों ही इशारों में फैंस को ये बता दिया है कि मयंक यादव सीएसके के खिलाफ खेलने को तैयार हैं।
Phir se udd chala pic.twitter.com/q8CP55Bkgk
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 17, 2024