लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के दो युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी और अक्षत रघुवंशी ऑफ-सीजन ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ी मैनचेस्टर में टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के दो युवा भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज मुकुल चौधरी और अक्षत रघुवंशी सोमवार (13 जुलाई) को इंग्लैंड के मैनचेस्टर पहुंच गए। दोनों खिलाड़ी एक खास ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे, जहां उन्हें दुनिया के दो बड़े क्रिकेट के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
मुकुल और अक्षत की ट्रेनिंग LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम के स्ट्रैटजिक एडवाइजर केन विलियमसन की निगरानी में होगी। फ्रेंचाइजी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "नई परिस्थितियां, नई चुनौतियां और नई सीख। मुकुल और अक्षत ट्रेनिंग कैंप के लिए मैनचेस्टर पहुंच चुके हैं।"
New conditions. New challenges. New learnings.
Lucknow Super Giants (LucknowIPL) July 13, 2026
Mukul & Akshat have landed in Manchester for a training camp with Justin Langer and Kane Williamson pic.twitter.com/Nq9p1i7Y0p