Advertisement
Advertisement
Advertisement

'अब 'Nighty' में खेलोगे क्या', लखनऊ की जर्सी पर फैंस का फूटा गुस्सा

Lucknow Supergiants trolled after their new jersey got revealed ahead of ipl 2022 : लखनऊ सुपरजाएंट्स की नई जर्सी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav March 24, 2022 • 17:40 PM
Cricket Image for 'अब 'Nighty' में खेलोगे क्या', लखनऊ की जर्सी पर फैंस का फूटा गुस्सा
Cricket Image for 'अब 'Nighty' में खेलोगे क्या', लखनऊ की जर्सी पर फैंस का फूटा गुस्सा (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 के आगाज़ से पहले नई टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। इस ट्रोलिंग की वजह टीम की जर्सी है, जी हां, जब लखनऊ सुपरजाएंट्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी जर्सी लॉन्च की, तो फैंस को ये जर्सी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने इस जर्सी का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया।

सुपरजाएंट्स ने इस हफ्ते की शुरुआत में आईपीएल 2022 के लिए अपनी जर्सी का खुलासा किया था। इस जर्सी को रिवील करते वक्त ही रैपर और गायक बादशाह ने लखनऊ सुपरजाएंट्स टीम के एंथम को भी रिलीज़ किया था, लेकिन फैंस इससे भी नाखुश हो गए और टीम की ट्रोलिंग में बिल्कुल भी कमी नहीं हुई।

Trending


जैसे ही सोशल मीडिया पर अवेश खान और शाहबाज नदीम की नई जर्सी के साथ तस्वीर वायरल हुई, फैंस ने ट्रोल करते हुए इस जर्सी की तुलना 'नाईटी' से कर दी। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से लखनऊ की जर्सी का मज़ाक उड़ा रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement