ICC Women's T20 World Cup 2026 Final, ENG-W vs AUS-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। ऑस्ट्रेलिया की युवा तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन ने नई गेंद से कमाल दिखाते हुए इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स का विकेट झटक लिया। वहीं शॉर्ट थर्ड पर खड़ी जॉर्जिया वोल ने शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा और इंग्लैंड को शुरुआती झटका दिया।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (5 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम का शुरुआती विकेट जल्दी ही गिर गया। पारी का दूसरा ओवर लेकर आईं 20 साल की युवा तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन ने अपनी दूसरी ही गेंद पर इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिला दी। यह लूसी हैमिल्टन की महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली विकेट भी रही।