Maaz Sadaqat Vs Maheesh Theekshana Video: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ माज़ सदाकत (Maaz Sadaqat) ने बीते रविवार, 11 अक्टूबर को रावलपिंडी टी20 (PAK vs SL 2nd T20) में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 51 गेंदों पर 6 चौके 7 छक्के लगाकर 96 रन बनाए। इसी बीच उन्होंने महेश थीक्षाना (Maheesh Theekshana) को आड़े हाथ लिया और उनके एक ओवर में तीन लंबे छक्के मारे। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
माज़ ने मारे मॉन्स्टर छक्के: ये घटना पाकिस्तान की पारी के 16वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए थीक्षाना ओवर करने आए थे जो कि सुनील नारायण की तरह गेंद छिपाकर बॉल फेंक रहे थे। यहां माज़ ने उन्हें सुरेश रैना के अंदाज में टारगेट करने का फैसला किया। माज़ ने थीक्षाना को पहली ही गेंद पर सामने की तरफ छक्का लगाया और इसी के साथ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
इसके बाद थीक्षाना ने एक डॉट बॉल डाली, लेकिन फिर वो माज़ को रोक नहीं पाए। पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने तीसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से और फिर चौथी गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से लंबा छक्का मारा। इस ओवर में थीक्षाना की ऐसी कुटाई हुई की उन्होंने 6 गेंदों पर 22 रन लुटा दिए। वो पूरे मुकाबले में बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 55 रन देकर 1 विकेट लिया। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।