मैं अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं: मोहम्मद सिराज (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उन्हें पसंद है।
सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "मुझे भारतीय हालात में खेलने की आदत हो गई है क्योंकि आप धूप में बहुत खेलते हैं। यहां, समुद्र की वजह से ह्यूमिडिटी बहुत है। यह थोड़ा मुश्किल है। लेकिन देश के लिए, यह सब करना बहुत जरूरी है।"
तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करने के सवाल पर सिराज ने कहा, "मुझे जिम्मेदारी सच में पसंद है। जब भी कोई चुनौती या जिम्मेदारी मेरे सामने आती है, तो मुझे मजा आता है। यह मेरा एक अलग पहलू सामने लाता है। इसलिए मुझे इसमें मजा आता है। मैं अपने शरीर पर ज्यादा बोझ नहीं डालता। मैं बस इसका मजा लेता हूं।"