IND vs AFG: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 6 विकेट लेकर रचा इतिहास,रविचंद्रन अश्विन क (Image Source: BCCI)
India vs Afghanistan, One-off Test: भारतीय स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। डेब्यू मैच की पहली पारी में सुथार ने 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं।
ऐसा करने वाले दसवें भारतीय
सुथार भारत के सातवें स्पिनर और कुल दसवें गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। सबले पहले मोहम्मद निसार ने यह कारनामा किया था और उनके बाद इस लिस्ट में वमन कुमार, आबिद अली, दिलीप दोषी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी औऱ अक्षर पटेल ने यह कमाल किया था।