महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ग्रुप की तीन टीमों के प्रदर्शन को बेहतर करने की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रमोट कर दिया गया है। महेला जयवर्धने के बाद अब कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कोच? ये सवाल फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 सीज़न से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर को हेडकोच घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मार्क बाउचर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के हेडकोच के पद से इस्तीफा दिया था।
ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2022 के समापन के बाद मार्क बाउचर साउथ अफ्रीकी टीम से अलग हो जाएंगे। मार्क बाउचर मुंबई इंडियंस के हेडकोच बनने की रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच SA20 लीग में MI केप टाउन के हेडकोच के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सबसे आगे हैं।
Akash Ambani has his say over Mahela & ZAK's new roles #OneFamily #MumbaiIndians #MIemirates #MIcapetown @MIEmirates @MICapeTown pic.twitter.com/WtECKOJ9eH
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 14, 2022