Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिक्सर किंग मार्टिन गुप्टिल ने 93 रनों की तूफानी पारी से रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने स्कॉटलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गुप्टिल ने 56 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और सात छक्कों...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma November 03, 2021 • 17:17 PM
Martin Guptill becomes the first player to reach 150 T20I sixes
Martin Guptill becomes the first player to reach 150 T20I sixes (Image Source: Twitter)
Advertisement

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने स्कॉटलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गुप्टिल ने 56 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। गुप्टिल बेशक टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

सिक्सर किंग का कमाल

Trending


गुप्टिल टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले गुप्टिल दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इस फॉर्मेट में छक्कों के मामले में दूसरे नंबर वर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम कुल 134 छक्के दर्ज हैं।

इस मुकाबले के बाद गुप्टिल के कुल 154 छक्के हो गए हैं। 

3000 रन पूरे

अपनी पारी का पहला छक्का जड़ते ही गुप्टिल ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन पूरे किए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (3225 रन) ने ही यह कारनामा किया था।

कोहली ने सिर्फ 81 पारियों में 3000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे किए थे, जबकि गुप्टिल ने इसके लिए 101 पारियां खेली हैं।   

एक अनचाहा रिकॉर्ड भी

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

गुप्टिल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार नाइनटीज (90 से 99 के बीच) पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी बार उनके करियर में ऐसा हुआ है। उनके अलावा क्रिस गेल, शिखर धवन, एलेक्स हेल्स और पॉल स्टर्लिंग दो-दो बार इस फॉर्मेट में नाइनटीज के स्कोर पर आउट हुए हैं।  


Cricket Scorecard

Advertisement