New Zealand Probable Playing XI For 2nd ODI Vs India: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd ODI) शनिवार, 07 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम मे खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की पूरी संभावना है। वो पहला वनडे भारत से 5 विकेट से हार चुके है। इसी के साथ भारत ने उन पर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
मैट हेनरी की होगी वापसी: न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर है कि उनके तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी वेलिंगटन वनडे के लिए पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो ऑकलैंड वनडे से पहले अभ्यास के दौरान डेवोन कॉनवे से टकराकर चोटिल हो गए थे। इस कारण उन्हें पहला वनडे मिस करना पड़ा था।
मैट हेनरी की वापसी से न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज़ी को मजबूती मिलेगी। 34 वर्षीय हेनरी अब तक 95 वनडे में 172 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा हेनरी ने 35 टेस्ट में 152 विकेट और 45 टी20 इंटरनेशनल में 53 विकेट झटके हैं। उन्हें नाथन स्मिथ या ब्लेयर टिकनर की जगह XI में जोड़ा जा सकता है।