SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 18 अक्टूबर से गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मेजबान साउथ अफ्रीका ने अपनी 17 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दी है। उन्होंने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।
ब्रीत्जके अंदर स्टब्स बाहर: Proteas Men ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि साउथ अफ्रीका स्क्वाड में ट्रिस्टन स्टब्स की जगह मैथ्यू ब्रीत्ज़के को जगह दी है।
याद दिला दें कि डरबन टेस्ट में ट्रिस्टन स्टब्स अपनी बैटिंग से प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने पहली पारी में 66 गेंदों पर सिर्फ 32 रन बनाए और वो दूसरी पारी में 12 गेंदों पर 01 रन करके आउट हुए। उन्होंने अब तक 15 टेस्ट की 28 पारियों में 792 रन बनाए हैं।