Megan Schutt Record: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ मेगन शट (Megan Schutt) ने शुक्रवार, 09 अक्टूबर को ब्रिसबेन वनडे (AUS-W vs BAN-W 1st ODI) में धमाकेदार गेंदबाज़ी करके इतिहास रचा। उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो कि ऑस्ट्रेलिया विमेंस के लिए ODI क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दो ही खिलाड़ी कर पाईं थी।
ODI में 150 विकेट: 33 वर्षीय मेगन शट ने ब्रिसबेन वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए पूरे 10 ओवर डाले और बांग्लादेश को सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 4 मेडन ओवर भी डाले और इसी बीच विपक्षी टीम की दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ फरगाना हक (01 गेंद पर 00 रन) और शर्मिन सुल्ताना (07 गेंदों पर 04 रन) को आउट करके पवेलियन भेजा।
खास बात ये है कि इसी के साथ मेगन शट ने अपने 150 वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 112 वनडे पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। वो ये कारनामा करने वाली सिर्फ तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनीं हैं। उनसे पहले सिर्फ कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक और एलिस पेरी ने ही ODI में ऑस्ट्रेलिया विमेंस के लिए 150 या उससे ज्यादा विकेट झटके।