MI vs SRH: कैमरून ग्रीन ने ठोका तूफानी शतक, मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 8 विकेट से हराया (Cameron Green)
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार (21 मई) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जिसे मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन के तूफानी शतक के दम पर 8 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
गरजा कैमरून ग्रीन का बल्ला
मुंबई इंडियंस के 17.50 करोड़ के खिलाड़ी यानी कैमरून ग्रीन ने सनराइजर्स के खिलाफ वानखेडे़ के मैदान पर रनों का अंबार लगा दिया। कैमरून ग्रीन ने 47 गेंदों पर 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली। ग्रीन के अलावा रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 56 रन ठोके। इन दोनों खिलाड़ियों की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला बेहद आसानी से जीत लिया।