Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : 6 गेंदों में उड़ गए फैंस के होश, धोनी ने छोड़ी स्टंपिंगऔर जडेजा ने छोड़ा लड्डू कैच

MS Dhoni missed stumping and jadeja dropped catch in same over : एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ही ओवर में दो गलतियां कर बैठे।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav April 21, 2022 • 22:15 PM
Cricket Image for VIDEO : 6 गेंदों में उड़ गए फैंस के होश, धोनी ने छोड़ी स्टंपिंगऔर जडेजा ने छोड़ा ल
Cricket Image for VIDEO : 6 गेंदों में उड़ गए फैंस के होश, धोनी ने छोड़ी स्टंपिंगऔर जडेजा ने छोड़ा ल (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में फैंस को वो दृश्य देखने को मिले जो शायद उन्होंने सालों से नहीं देखे होंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 6 गेंदों में अपनी ही टीम के लिए विलेन बन गए। जी हां, जहां धोनी ने आसान सी स्टंपिंग छोड़ी, वहीं, अगली गेंद पर जडेजा ने लड्डू कैच छोड़ दिया।

ये घटना पारी के दूसरे ही ओवर में देखने को मिली जब मिचेल सैंटनर की दूसरी गेंद पर एमएस धोनी ने सूर्यकुमार यादव की आसान सी स्टंपिंग छोड़ दी। सूर्या ने आगे बढ़कर सैंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और सूर्या बच गए। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने सैंटनर को छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन वो चूक गए।

Trending


ब्रेविस ने शॉट को मिस टाइम किया और गेंद कवर्स और मिड ऑफ के बीच में काफी देर हवा में रही कवर्स पर खड़े जडेजा कैच के लिए भागे लेकिन कैच पकड़ना तो दूर गेंद पर उनका हाथ भी नहीं लगा। जडेजा से ये कैच छूटता देख किसी को भी यकीन नहीं हुआ यहां तक कि जडेजा के भी होश उड़े-उड़े दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

हालांकि, अच्छी बात ये रही कि डेवाल्ड ब्रेविस अगले ही ओवर में मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने धोनी द्वारा मिले जीवनदान का फायदा उठाया और 21 गेंदों में 32 रन बनाए। हालांकि, सूर्यकुमार के 32 रन पर आउट होने के बाद एक बार फिर से मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। हालांकि, गिरते-पड़ते मुंबई की टीम 155 रन बनाने में सफल रही।


Cricket Scorecard

Advertisement