MIL vs MSG, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 18वां मुकाबला बीते रविवार, 02 अगस्त को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां MI London ने Manchester Super Giants को 45 रनों से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो राशिद खान (Rashid Khan) रहे जिन्होंने विकेटों का पंजा खोलकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
लंदन के मैदान पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर एमआई लंदन को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए। उनके लिए विल जैक्स और निकोलस पूरन ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। विल जैक्स ने 31 गेंदों पर 62 रन ठोके, वहीं निकोलस पूरन ने 28 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली।
बात करें MSG के गेंदबाज़ों की तो जोश टंग सबसे सफल बॉलर रहे जिन्होंने अपनी 20 गेंदों पर सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा नूर अहमद ने 20 गेंदों पर 40 रन देकर 2 विकेट लिए और लियाम डॉसन ने 15 गेंदों पर 33 रन खर्च करके एक सफलता हासिल की।