Mitchell Marsh Six Against Deepak Chahar: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर सीजन में लगातार पांचवीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
लखनऊ के लिए इस मैच में भी मिचेल मार्श एक बड़ा पॉजीटिव रहे और उन्होंने सीजन में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस मैच में भी 34 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इन दो छक्कों में से एक छक्का तो इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम की छत पर जा गिरी। उनके इस छक्के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ये लंबा छक्का लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। चाहर ने अपना पहला ओवर फेंकते हुए एक ऐसी गेंद फेंकी जिसके लिए मार्श पूरी तरह से तैयार थे। लेग स्टंप पर डाली गई इस गेंद पर मार्श ने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया। उनके इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
THAT IS HUGEEEE!!!! #MitchMarsh welcomes #DeepakChahar with a colossal hit over the square-leg boundary!
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 27, 2025
Watch the LIVE action https://t.co/gqQcy5KMtQ#IPLonJioStar #MIvLSG | LIVE NOW on Star Sports1, Star Sports1 Hindi, Star Sports 2, Star Sports 2 Hindi &… pic.twitter.com/sfjlJ6vZqD