Advertisement
Advertisement

VIRAT की सेल्फिश सेंचुरी! मोहम्मद हफीज ने KING KOHLI पर फिर कसा तंज

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने ODI World Cup 2023 में विराट की साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई सेंचुरी को याद करके विराट को सेल्फिश कहा है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat June 20, 2024 • 13:39 PM
VIRAT की सेल्फिश सेंचुरी! मोहम्मद हफीज ने KING KOHLI पर फिर कसा तंज
VIRAT की सेल्फिश सेंचुरी! मोहम्मद हफीज ने KING KOHLI पर फिर कसा तंज (Mohammad Hafeez and Virat Kohli)
Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने इंडियन टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) को एक सेल्फिश खिलाड़ी कहा है। दरअसल, मोहम्मद हफीज ने पिछले साल भारत में खेले गए ओडीआई वर्ल्ड कप को याद करके विराट को टारगेट किया है। हफीज का मानना है कि ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली की सेंचुरी एक सेल्फिश सेंचुरी थी।

दरअसल, मोहम्मद हफीज ने Club Prairie Fire के पॉडकास्ट में पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट के साथ बात करते हुए विराट कोहली की सेंचुरी पर अपना बयान दिया। वो बोले, 'मुझे लगता है ODI वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का शतक सेल्फिश था और मैं अभी भी इस बयान पर कायम हूं। उन्होंने अपनी सेंचुरी तक पहुंचने के लिए बहुत सारी बॉल खेली और वो व्यक्तिगत उपलब्धि की तलाश में बड़े शॉट नहीं खेल रहे थे।'

Trending


मोहम्मद हफीज ने खुद को सही साबित करने के लिए ये तर्क भी दिया कि जब एक खिलाड़ी अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद तेजी से रन बना सकता है तो वो जब 90 या 95 पर खेल रहा होता है तब ऐसा क्यों नहीं करता। आपको याद दिला दें कि इस मुकाबले में विराट कोहली ने 121 बॉल पर 101 रनों की पारी खेली थी और ये विराट के ओडीआई करियर का 49वां शतक था।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि जहां विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इडेन गार्डेंस में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में 121 बॉल का सामना करके नाबाद 101 रन बनाए थे वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम महज़ 27.1 ओवर में 83 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। ये मैच इंडिया ने 243 रनों के बड़े अंतर से जीता था और इंडियन टीम ने 50 ओवर में 326 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर टांगा था।

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement
Advertisement