Mohammad Nabi Record: यूएई ODI Tri Series 2026 का फाइनल अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे (AFG vs ZIM ODI) के बीच बीते शुक्रवार, 24 अक्टूबर को शारजाह के मैदान पर खेला गया था। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने शानदार गेंदबाज़ी की और जिम्बाब्वे के 2 विकेट झटके। उन्होंने ये कारनामा करके इतिहास रचा है। वो राशिद खान (Rashid Khan) के साथ एक एलीट रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट: सबसे पहले ये जान लीजीए कि 41 वर्षीय मोहम्मद नबी ने यूएई वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे के सामने पूरे 10 ओवर गेंदबाज़ी की। इन 10 ओवर में नबी ने सिर्फ 25 रन दिए और विपक्षी टीम के 2 विकेट चटकाए। खास बात ये है कि मोहम्मद नबी ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।
वो इस आंकड़ें तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे अफगानी क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 339 मैचों की 316 पारियों में ये कारनामा किया। उनसे पहले सिर्फ राशिद खान ही बतौर अफगानी इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट ले पाए। राशिद 249 मैचों की 246 पारियों में 477 विकेट चटका चुके हैं।