WATCH: Mohammad Nabi ने 41 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ICC वर्ल्ड कप में इस मामले में बने (Image Source: AFP)
अफगानिस्तान के दिग्ग्ज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने गुरूवार (19 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की और अपने कोटे के चार ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
नबी आईसीसी वर्ल्ड कप (टी-20 और वनडे) मैच में सबसे ज्यादा उम्र में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 41 साल 49 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।