Mohammed Siraj Record: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) साल 2026 के आईपीएल सीजन (IPL 2026) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं। बीते मंगलवार, 12 मई को भी मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाज़ी देखने को मिली और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 1 विकेट चटकाया। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जो कि IPL 2026 के बेस्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) भी नहीं कर पाए हैं।
दरअसल, GT vs SRH मुकाबले में सनराइजर्स हैरदाबाद की इनिंग के दौरान गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर डालने आए थे जिसमें उन्होंने बिना कोई रन दिए ट्रेविस हेड का बड़ा विकेट चटकाया। इसी के साथ सिराज IPL 2026 में पारी के पहले ओवर में मेडन विकेट ओवर डालने वाले इकलौते गेंदबाज़ बन गए हैं।
इतना ही नहीं, 32 वर्षीय मोहम्मद सिराज ने मोहम्मद शमी की बराबरी भी कर ली है। वह आईपीएल 2026 में पहले ओवर के दौरान गेंदबाज़ी करते हुए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। इस सीज़न में वह गुजरात टाइटंस के लिए पारी के पहले ओवर में कुल चार विकेट ले चुके हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं।