Mohammed Siraj Viral Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 5th ODI) में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और 10 ओवर में 50 रन देकर न्यूजीलैंड के 2 विकेट चटकाए। इसी बीच सिराज ने एक दिन छूने वाली घटना को अंज़ाम दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सिराज ने तिरंगे को बचाया: भारत-न्यूजीलैंड पांचवें के वनडे के दौरान एक फैन ग्राउंड में घुस गया था। उसके हाथ में एक तिरंगा भी था। सुरक्षाकर्मियों ने फैन को देखकर तेजी दौड़ लगाई और उसे ग्राउंड के बीच में पकड़ लिया। इसी बीच भारतीय ध्वज जमीन पर गिर गया। जैसे ही मोहम्मद सिराज ने ये देखा, वो भागकर तिरंगे को उठाने गए। उन्होंने तुरंत ही सम्मानपूर्वक भारतीय ध्वज को उठाया और उसे अपने एक साथी खिलाड़ी को सौंपा।
मिया भाई का भारतीय ध्वज के लिए सम्मान देखकर फैंस का दिल भर गया है। यही वज़ह है सोशल मीडिया पर सिराज का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। आप भी ये वीडियो नीचे देख सकते हो।