Advertisement

IPL 2020 Auction : अब तक के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए !

19 दिसंबर। आईपीएल 2020 के ऑक्शन में अभी तक सबसे मंहेग खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पैट कमिंस हैं। पैट कमिंस (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम ने मिलकर बाली की

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat December 19, 2019 • 16:31 PM
IPL 2020 Auction : अब तक के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए ! Images
IPL 2020 Auction : अब तक के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए ! Images (twitter)
Advertisement

19 दिसंबर। आईपीएल 2020 के ऑक्शन में अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पैट कमिंस हैं। पैट कमिंस (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम ने मिलकर बाली की शुरूआत की। इसके बाद केकेआर भी कमिंस को खरीदने के लिए ऑक्शन में कूद पड़े। आखिर में 15 करोड़ 50 लाख में केकेआर ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।

आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने पैट कमिंस। पिछले आईपीएल में बेन स्टोक्स 14 कोरड़ 50 लाख में बिके थे।

Trending


दूसरे नंबर पर ग्लैन मैक्सवेल हैं। ग्लैन मैक्सवेल (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए सबसे पहले बोली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने लगाया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी बोली लगाने के लिए ऑक्शन में कूद पड़ी। दोनों के बीच ऑक्शन में मैक्सवेल को खरीदने के लिए भिड़ंत देखी गई। आखिर में 10 करोड़ 75 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।

तीसरे नंबर पर क्रिस मॉरिस हैं। क्रिस मॉरिस बेस प्राइस (1.50 CR) के लिए 3 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। आखिर में आरसीबी ने 10 करोड़ रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS IPL 2020