अंडर-19 एशिया कप: सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीत अफगानिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी (अंडर-19 एशिया कप: सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीत अफगानिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी )
एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
अफगानिस्तान का टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। ग्रुप बी लगातार तीन जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अफगानिस्तान ने पहले मैच में बांग्लादेश को 113 रन से, दूसरे मैच में मलेशिया को 10 विकेट से और तीसरे मैच में श्रीलंका को 106 रन से हराया था।
बात अगर भारतीय टीम की करें तो ग्रुप ए में मौजूद टीम इंडिया 3 मैचों में 2 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि नेपाल के खिलाफ 10 विकेट और यूएई के खिलाफ 70 रन से टीम इंडिया विजयी रही थी।