41 साल के धोनी ने रचा इतिहास, सिर्फ एक कैच पकड़कर टी-20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Image Source: Google)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी (MS Dhon)) ने शुक्रवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2023 के मुकाबले मे एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विकेट के पीछे से अपना जादू दिखाते हुए 41 साल के धोनी ने एडेन मार्करम का कैच लपका, मयंक अग्रवाल को स्टंप आउट और वॉशिंगटन सुंदर को रनआउट किया।
धोनी पुरुष टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इस फॉर्मेट में यह धोनी का 208वां कैच है। धोनी ने हैदराबाद के कप्तान मार्करम का कैच पकड़कर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
इस मामले में धोनी ने क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 207 कैच लिए हैं। इस लिस्त में 205 कैच के साथ दिनेश कार्तिक इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।